brahma-swaroop-brahmachari-maharaj39s-incarnation-day-was-celebrated-with-great-pomp
brahma-swaroop-brahmachari-maharaj39s-incarnation-day-was-celebrated-with-great-pomp

धूमधाम से मनाया गया ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का अवतरण दिवस

हरिद्वार, 31 मार्च (हि.स.)। जयराम पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज का अवतरण दिवस सभी अखाड़ों के संतों के सानिध्य में धूमधाम से मनाया गया। संतों ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज पर पुष्प वर्षा कर शतायु होने की शुभकामनाएं दीं। श्री जयराम आश्रम में आयोजित अवतरण दिवस समारोह में स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के नेतृत्व जयराम आश्रम के शिक्षा के क्षेत्र में किए गए योगदान से संपूर्ण देश भलीभांति परिचित है। उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार प्रदान करना महत्वपूर्ण है। सनानत धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए भावी पीढ़ी को संस्कारवान बनाना संत समाज की महत्ता को दर्शाता है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि देश भर में जयराम आश्रमों की श्रंखला खड़ी कर सनातन धर्म व संस्कृति के संरक्षण, राष्ट्र की उन्नति तथा सेवा व शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज सभी के प्रेरणास्रोत हैं। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि समाज कल्याण व मानवता की सेवा के लिए जीवन समर्पित करने वाले स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज महान संत है। निर्मल पीठाधीश्वर श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह वेदांताचार्य महाराज ने स्वामी ब्रह्मस्वरूप महाराज की दीर्घायु होने की कामना की। स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायक अजय याज्ञनिक ने सुन्दरकाण्ड की संगीतमय प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालु भक्तों के भक्ति रस से सरोबोर कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in