bjym39s-blood-collection-useful-in-times-of-crisis-bl-santosh
bjym39s-blood-collection-useful-in-times-of-crisis-bl-santosh

भाजयुमो का रक्त संग्रह संकट की घड़ी में उपयोगी:बीएल संतोष

देहरादून, 28 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा का रक्तदान शिविर संकट काल में एक- दूसरे के जीवन के लिए उपयोगी साबित होगा। युवा मोर्चा के इस अभियान में अधिक से अधिक लोगों को आगे आकर जुड़ना चाहिए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर भाजयुमो और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश भर के कैंप आयोजित किए जा रहे है। शुक्रवार महानगर कार्यालय में आयोजित रक्त शिविर में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष,प्रदेश प्रभारी भाजपा दुष्यन्त कुमार,भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक,प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुन्दन लटवाल पहुंचे। इस मौके पर बीएल संतोष ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल की टीम को उत्सावर्धन करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में प्रदेशव्यापी रक्तदान शिविर से रक्त की कमी अब नहीं होगी। स्वेच्छा से रक्तदान करना पुण्य काम है। यह किसी दूसरे के जीवन की रक्षा करता है। साथ ही दिल की बीमारियों और रक्तचाप के खतरों को भी कम करता है। प्रदेश प्रभारी भाजपा दुष्यन्त कुमार ने कहा कि देश को आजाद कराने में युवाओं ने अपना बलिदान दिया था। वैसे ही भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता इस लड़ाई संघर्ष करते रहेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि रक्त संग्रह की सार्थक शुरुआत की गई है। युवा मोर्चा को पहले चरण में 2 हजार यूनिट ब्लड एकत्रित करने के लिए कहा गया है। प्रदेश में ब्लड की कमी नहीं होने दी जायेगी। प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय ने कहा ने कोरोना की महामारी में सेवा ही संगठन की उद्दात भावना को साथ लेकर कार्य करने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा पुरे कोरोना काल मे पीड़ितों के साथ हर कदम पर खड़ा रहा। ब्लड डोनेशन कैंप के संयोजक प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान ने कहा कि इस महामारी से जूझ रहे जनमानस उत्तम और स्वस्थ्य को लेकर रक्तदान शिविर राज्य भर में आयोजित किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुन्दन लटवाल ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि सकारात्मक वातावरण के निर्माण में सहयोग दें। इस मौके पर राजपुर विधायक खजान दास,भाजपा जिलाध्यक्ष महानगर सीताराम भट्ट, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली,हरजीत सिंह, युवा मोर्चा जिला प्रभारी नीरज पंत,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अंशुल चावल प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल विपुल मेंदोली,आशीष रावत विवेक जैन,राकेश नेगी,विमल चौधरी,विवेक जैन, अर्चित डाबर व अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in