bjym-pays-tribute-to-sant-ravidas
bjym-pays-tribute-to-sant-ravidas

भाजयुमो ने संत रविदास को दी श्रद्धांजलि

-महापौर अनीता ममगांई, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल और सुरेंद्र मोगा ने पुष्पांजलि अर्पित की ऋषिकेश, 22 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने सोमवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम से मनाई। अंबेडकरनगर में नारी स्वाभिमान स्वाभिमान ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश चौधरी की अध्यक्षता, राकेश पारक्षा और प्रकांंत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर अनीता ममगांई, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल और सुरेंद्र मोगा ने संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर अनीता ममगांंई ने कहा कि संत रविदास का सनातन धर्म और समाज के उत्थान में दिया गया योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उनका 'मन चंगा तो कठौती में गंगा' संदेश कालजयी है। हमें उनके बताया मार्ग का अनुसरण करना चाहिए । इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी भगवत प्रसाद मकराना, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष चेतन शर्मा, राजपाल ठाकुर, विवेक गोस्वामी, सतपाल दानव, भगवत प्रसाद मकवाना, रणबीर पाल, मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in