bjym-dedicated-to-honor-soldiers-agriculture-minister-subodh
bjym-dedicated-to-honor-soldiers-agriculture-minister-subodh

सैनिकों के सम्मान के लिए भाजयुमो समर्पितः कृषि मंत्री सुबोध

नई टिहरी, 03 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नरेंद्रनगर में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भाजयुमो देश के सैनिकों के प्रति समर्पित है। सैनिकों का सम्मान करते हुये देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वन रैंक, वन पेंशन देने का काम किया है। प्रदेश सरकार सैनिकों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर है। सैनिक सम्मान कार्यक्रम के संयोजक भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि सैनिकों सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता में है। सैनिकों को सम्मानित करने का यह क्षण गौरवान्वित करने वाला है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर पंवार ने कहा कि सैनिकों के सम्मान से युवाओं को देश के लिए कुर्बानी देने वाले सैनिकों से प्रेरणा के मिलेगी। यह सैनिकों की धरती है। यहां पर सैनिकों का सम्मान उनका अधिकार है। सम्मान समारोह में शाल ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न भेंटकर कारगिल शहीद धर्म सिंह की पत्नी मधु नेगी, दंतेवाड़ा में शहीद विनोद पाल विष्ट के पिता भरत सिंह विष्ट,बचन सिंह, नायक मुकेश, भगवाल सिंह थलवाल, रणजीत सिंह रावत, उत्तम सिंह नेगी, विनोद कुमार, सोबन सिंह भंडारी, गोविंद सिंह पंवार, सतीश चंद्र, पूर्ण सिंह केंतुरा, उत्तम सिंह भंडारी, नर सिंह भंडारी, नरपाल भंडारी, यशपाल राणा, वीर विक्रम सिंह रावत, राकेश मौहन पैन्यूली, प्रेम टम्टा, जोत सिंह रावत, हिम्मत सिंह भंडारी, सचिदानंद सेमवाल, बुद्धि राम थपलियाल, सोबन सिंह रावत, द्वारिका प्रसाद सेमवाल, महावीर प्रसाद सेमवाल, सिद्धि राम सेमवाल, धूम सिंह पुंडीर, दलेब सिंह पुंडीर, ज्ञानेद्र मोहन भंडारी, बचन सिंह नेगी, चंद्र सिंह रावत, भरत सिंह विष्ट, बिरेंद्र गुसांई, विक्रम सिंह राणा, बीएल राज, पवन सिंह पुंडीर, रविंद्र पुंडीर, राकेश पेटवाल, सोहन लाल सेमवाल, प्रीतम सिंह नेगी, नागेंद्र सिंह रावत, रतन सिंह, चैत सिंह नेगी आदि को सम्मानित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in