उत्तराखंड
भाजपा का दो दिवसीय प्रदेश चिंतन शिविर 12 मार्च से
देहरादून, 23 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदेश स्तरीय दो दिवसीय चिंतन शिविर 12 मार्च से देहरादून में आयोजित होगा। पहले यह 19 फरवरी को होना था। चमोली आपदा की वजह से भाजपा ने स्थगित कर दिया था। यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने दी। उन्होंने चिंतन शिविर का समापन 13 मार्च को होगा। इसी दिन दो दिवसीय भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक देहरादून में शुरू होगी। इसका समापन 14 मार्च को होगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद