bjp39s-foundation-day-celebrated-with-great-pomp
bjp39s-foundation-day-celebrated-with-great-pomp

धूमधाम से मना भाजपा का स्थापना दिवस

देहरादून, 06 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड द्वारा भाजपा का अवस्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। प्रात:काल बलबीर रोड पर विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और संचालन महामंत्री कुलदीप कुमार ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम तथा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत उपस्थित रहे। प्रारंभिक उद्बोधन में प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के कार्यकाल की चर्चा की।उन्होंने संसदीय सीटों की भी चर्चा की तथा कहा कि 1951 में गठित भारतीय जनसंघ पहले चुनाव में तीन सीट, दूसरे चुनाव में सात सीट, तीसरे चुनाव में 14 सीट तथा अगले चुनाव में 32 सीटें जीतीं। यह हमारा क्रमिक विकास रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विकास की चर्चा की जबकि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने 1980 से भाजपा के क्रमिक विकास पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई। अटल जी ने कहा था- अंधेरा छंटेगा, सूरज उगेगा, कमल खिलेगा। आज भरतीय जनता पार्टी का कमल पूरे देश में खिल रहा है और भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कोरोना काल के टीकाकरण में भी भारत विश्व में सबसे आगे है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक दत्तोपंत ठेंगड़ी की भावना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि दत्तोपंत ठेंगड़ी ने संघ परिवार की बैठक मे कहा था कि 21वीं सदी में भगवा पूरे देश में लहराएगा। उनकी यह भविष्यवाणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रही है। हम सब देश की व्यवस्थाओं को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने स्थापना दिवस पर सबको बधाई दी तथा कहा कि भाजपा विचारों वाली पार्टी है। हमारे लिए देश और संगठन पहले, हम बाद में। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का समरसता हमारा मूलमंत्र है। हम उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिस पार्टी ने देश के लिए अपने को अन्य दलों में विलीन कर लिया था लेकिन दोहरी सदस्यता यानी राष्ट्रीय स्वयं सेवसंघ की सदस्यता और तत्कालीन दल की सदस्यता के प्रश्न पर हमने उस समय के मुख्य संगठन से अपने को अलग कर लिया और आज भारतीय जनता पार्टी विश्व की प्रमुख पार्टी है। उन्होंने इंदिरा गांधी के कार्यकाल में हुए सिख नरसंहार पर अटल बिहारी वाजपेयी की भावनाओं का प्रकटीकरण किया तथा कहा कि हमें समाज की चिंता रहती है। उन्होंने समस्त अभ्यागतों का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि विश्वभर के 9 करोड़ कार्यकर्ताओं की यह पार्टी है। इस अवसर पर पार्टी की ओर मिष्ठान वितरण भी किया गया। उत्तराखंड के कार्यक्रम के बाद सभी जनों ने दिल्ली में आयोजित स्थापना दिवस के कार्यक्रम को सुना तथा प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों से अवगत हुए। कार्यक्रम में सांसद नरेश बंसल, डा. बालेश्वर पाल, ऋषिराज डबराल, सुभाष वर्मा, विश्वास डाबर, अजेन्द्र अजेय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती /मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in