भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया फिल्म ‘विष’ के मुहूर्त का शॉट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया फिल्म ‘विष’ के मुहूर्त का शॉट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया फिल्म ‘विष’ के मुहूर्त का शॉट

देहरादून, 30 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड फिल्म निर्माताओं के लिए महत्वपूर्ण क्षेत्र बनता जा रहा है। इसी संदर्भ में गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उत्तराखंड में शूट होने वाली फिल्म ‘विष’ के मुहूर्त शॉट को क्लेप दिया। इस फिल्म में असरानी, मिलिंद व रक्षा गुप्ता काम कर रहे हैं। यहाँ विश्रांति रिसोर्ट में आयोजित फिल्म ‘विष’ के मुहूर्त शॉट के फिल्मांकन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंशीधर भगत मुख्य अतिथि थे। इस फिल्म के निर्माता भँवर सिंह पुण्डीर व निर्देशक राकेश सावंत हैं। फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेता असरानी, मिलिंद गुणाजी व रेखा गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की 40 दिन की शूटिंग उत्तराखंड में होगी। इसके लिए विश्रांति रिसोर्ट के अलावा अन्य स्थानों को भी चिह्नित किया गया है। यह फिल्म एक हत्या रहस्य पर आधरित है। भगत ने फिल्म की सफलता की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड फिल्म जगत के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है। यहां का प्राकृतिक सौंदर्य जहां अपने आप में विशिष्ट है, वहीं राज्य सरकार भी फिल्म निर्माण के लिए विशेष सुविधाएं दे रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in