भाजपा नेता दिनेश ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
भाजपा नेता दिनेश ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

भाजपा नेता दिनेश ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

देहरादून, 01 अगस्त (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश रावत के नेतृत्व में आज कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नम्बर 39 इंदिरा नगर में क्षेत्रवासियों व पार्टी कार्यकर्ता संग पौधरोपण किया। इस दौरान सभी को एक-एक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर सभी क्षेत्रवासियों को होम्योपैथी दवाई (इम्युनिटी बूस्टर), आयुष किट एवं मास्क के साथ ही सेनेटाइजर भी वितरित किए गए। इस दौरान क्षेत्र के लोगों की ओर से अपनी समस्याओं को बताया गया। इस मौके पर वार्ड अध्यक्ष आनंद प्रकाश कोठारी, बूथ अध्यक्ष किरन रावत, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ऊषा रावत, रामेश्वरी, संजय अरोड़ा, भाजपा कार्यकर्ता हिम्मत सिंह भंडारी, प्रीति अरोड़ा शांति थपलियाल एवं संजय अरोड़ा मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in