bjp-workers-will-hear-prime-minister-mann-ki-baat-at-booth-11229
bjp-workers-will-hear-prime-minister-mann-ki-baat-at-booth-11229

प्रधानमंत्री मन की बात 11229 बूथ पर सुनेंगे भाजपा कार्यकर्ता

देहरादून, 26 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड भाजपा के 11229 बूथ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को 28 फरवरी को सुना जाएगा। इसके लिए पार्टी की ओर से तैयारी तेज कर दी हैं। राज्य के दोनों मंडलों में कार्यक्रम आयोजन को लेकर पदाधिकारी को जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री की मन की बात को प्रदेश के सभी 11229 बूथो पर सुनने की योजना बनाई गई है। इसके लिए भाजपा प्रदेश मंत्री मधु भट्ट को गढ़वाल क्षेत्र व प्रदेश मंत्री राजेन्द्र बिष्ट को कुमायूं क्षेत्र मे सभी बूथो पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय करने की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश मंत्री मधु भट्ट ने बताया कि बूथ में कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी बूथ अध्यक्ष को सौंपी जाएगी। हरिद्वार में भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में संत समाज से लोग शिरकत करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in