bjp-will-come-back-to-power-in-uttarakhand-dushyant-kumar
bjp-will-come-back-to-power-in-uttarakhand-dushyant-kumar

उत्तराखंड में भाजपा दोबारा सत्ता में आएगीः दुष्यंत कुमार

देहरादून, 05 मार्च (हि.स.)। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य में दोबारा सत्ता में आएगी। भाजपा अगले विधानसभा चुनाव में 60 से ज्यादा सीटें प्राप्त करेगी। गैरसैंण का विकास राज्यवासियों के हित में है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 में जुटने का आह्वान किया है। गौतम ने जारी बयान में कहा है कि उत्तराखंड के गैरसैंण में जिस तरह से ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाकर विकास की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं निश्चित रूप से पर्वतीय भू-भाग को लाभ मिलेगा। गैरसैंण में कमिश्नरी बनने से वहां की जनता की समस्याओं को दूर करने के साथ ही विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा महज घोषणा नहीं करती, बल्कि उसे पूरा करने में विश्वास करती है। कांग्रेस मात्र घोषणाएं करती है और 70 साल में अब तक वह यही करती आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार के सारे मिथक तोड़ कर राज्य में 60 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर सत्ता में फिर आएगी। उन्होंने कहा कि त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में सरकार विकास के ऐतिहासिक कार्य कर रही है। केन्द्र सरकार का विकास देश भर में बोल रहा है। उत्तराखंड में भी ऑल वेदर रोड, कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे बहुत बड़े कार्य हो रहे हैं। भाजपा हर क्षेत्र में आम और किसान वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in