bjp-state-president-madan-kaushik-did-yoga
bjp-state-president-madan-kaushik-did-yoga

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने किया योग

हरिद्वार, 21 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने शक्ति आश्रम में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए योगी रजनीश के सानिध्य में मात्र पांच लोगों के साथ योग किया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कनखल स्थित आदिशक्ति योग मंदिर में योग गुरु रजनीश के सानिध्य में योगाभ्यास किया। मदन कौशिक ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया तब हम कहते थे कि भारत विश्व गुरु बनेगा। यह फैसला कहीं न कहीं उस ओर इशारा करता दिखाई दे रहा है। मदन कौशिक के साथ योग कर रही छात्रा ने कहा कि योग आज के समय में कोविड और ऑनलाइन क्लास से छात्रों के दिमाग पर पड़ रहे दवाब को कम करता है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in