bjp-pushing-the-state-towards-political-instability-garima
bjp-pushing-the-state-towards-political-instability-garima

राजनीतिक अस्थिरता की ओर राज्य को धकेल रही भाजपा: गरिमा

देहरादून, 18 जून (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसोनी ने भाजपा पर राज्य को राजनीतिक अस्थिरता और संवैधानिक संकट की ओर धकेलने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता जारी बयान में भाजपा पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि जानबूझकर नेतृत्व परिवर्तन कर राज्य में राजनीतिक संकट को बढ़ाया गया है। 57 विधायकों में से मुख्यमंत्री न चुनकर एक सांसद को मुख्यमंत्री बनाना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा तीरथ रावत को विधानसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित करवाने में गंभीर होती तो उन्हें सल्ट से उपचुनाव लड़वाया जाता। भाजपा की मंशा पहले दिन से ही साफ नहीं थी। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश है जहां 50 साल में मुश्किल से 6 या 7 मुख्यमंत्री हुए हैं, लेकिन उत्तराखंड मात्र 20 साल में 10 मुख्यमंत्रियों के बोझ तले दबा हुआ है। दसोनी ने कहा कि राज्य की जनता को एक बार फिर भाजपा से निराशा ही हाथ लगी है। भाजपा सत्ता में रहते हुए राज्य पर 7 मुख्यमंत्रियों का बोझ डाल चुकी है। यह सिलसिला अभी थमा नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in