bjp-president-banshidhar-told-the-performance-of-harish-rawat
bjp-president-banshidhar-told-the-performance-of-harish-rawat

भाजपा अध्यक्ष बंशीधर ने हरीश रावत के प्रदर्शन को बताया नौटंकी

देहरादून, 06 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने महंगाई को लेकर कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के विरोध-प्रदर्शन को महज नौटंकी बताया है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस को अपने कार्यकाल पर नजर डालने की नसीहत दी है। भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सीएम हरीश रावत के विरोध-प्रदर्शन पर उन्हें कांग्रेस की महंगाई पर नजर डालने को कहा है। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था प्रगति की ओर है और कई अंतराष्ट्रीय संस्थाओं के शोध में यह बात सामने आई है। कोरोना संकट के बावजूद हम विकास की राह पर हैं। बंशीधर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। मोदी राज में पिछले 6 साल में 25 हजार से 50 हजार तक के सफर तय कर सेंसेक्स दो गुना हो गया है। पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के दौरान अप्रैल 2014 में सेंसेक्स करीब 22 हजार के आस-पास रहता था। रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा यानी विदेशी मुद्रा एसेट्स 150 मिलियन डॉलर बढ़कर 541.791 अरब डॉलर पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि केंद्र की दूरदर्शी योजनाओं के चलते राज्य विकास की ओर अग्रसर है और लोग अब कांग्रेस के भ्रामक प्रचार् से ऊब चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in