bjp-organized-programs-at-60-places-in-dehradun-on-international-yoga-day
bjp-organized-programs-at-60-places-in-dehradun-on-international-yoga-day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देहरादून में भाजपा ने 60 स्थानों पर किया कार्यक्रम

देहरादून, 21 जून (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट के मार्गदर्शन में 15 मंडलों के 60 विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीताराम भट्ट ने प्राचीन शिव मंदिर धरमपुर चौक पर कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महामंत्री संगठन अजेय कुमार रहे। अजेय कुमार ने कहा कि आज पूरा विश्व सातवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। भारत की पहल पर शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर दुनिया में खास उत्साह है। योग को दिनचर्या में शामिल कर बीमारियों से दूर रहा जा सकता है। विधायक विनोद चमोली ने भी विचार रखे। देहराखास फेज-2 में आयोजित इस कार्यक्रम में लच्छू गुप्ता और वार्ड 72 के पार्षदों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सभी 60 स्थानों पर योग कार्यक्रम में कोरोनाकाल के नियमों का पालन किया गया। कार्यक्रम में नवीन नौटियाल, राजकुमार तिवारी, आलोक कुमार और प्रदीप पयाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in