bjp-national-general-secretary-leaves-10-vehicles-filled-with-ration-kits
bjp-national-general-secretary-leaves-10-vehicles-filled-with-ration-kits

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री ने राशन किट से भरे 10 वाहनों को किया रवाना

देहरादून, 28 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा काबीना मंत्री मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी के दूरस्थ क्षेत्रों एवं जिला पंचायत क्षेत्र चन्द्रोटी में जरूरतमंदों को वितरित के लिए 15 सौ राशन किट के 10 वाहनों को रवाना किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि कोविड संक्रमण के इस मुश्किल समय में भाजपा संगठन और कार्यकर्ता लगातार जनता को राहत पहुंचाने के लिए जनता के बीच कार्यरत हैं। मसूरी विधायक और मंत्री गणेश जोशी बताया कि कोरोना संकट की इस घड़ी में भाजपा सरकार और भाजपा का संगठन लगातार नागरिकों के दुखः- दर्द को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। संक्रमण में कमी आई है। उन्होंने कहा कि मसूरी जैसे नगर मुख्यतः पर्यटन आधारित रोजगार पर चलते हैं। बंदी के कारण प्रभावित हुए रोजगार के चलते दूर-दराज के क्षेत्रों में राशन इत्यादि की कमी हो गई है। इसलिए नागरिकों को सीधी राहत प्रदान करने के लिए आटा, चावल,दाल,तेल,मसाले इत्यादि सामाग्री युक्त 1500 राशन किट तैयार की गई। इस मौके पर भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द भसीन, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान,मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग,जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर,महानगर महामंत्री रतन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in