bjp-mahila-morcha-workers-gave-tahrir-against-the-mayor-representative
bjp-mahila-morcha-workers-gave-tahrir-against-the-mayor-representative

मेयर प्रतिनिधि के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर

हरिद्वार, 26 अप्रैल (हि.स.)। सोशल मीडिया पर भाजपा से जुड़ी महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नु कक्कड़ के नेतृत्व में महिलाओं ने ज्वालापुर कोतवाली पहुंचकर शिकायत कर महिला मेयर प्रतिनिधि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अन्नु कक्कड़ ने कहा कि फेसबुक पर महिला मेयर प्रतिनिधि लगातार भाजपा से जुड़ी महिलाओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी कर महिलाओं की भावनाओं को आहत कर रही हैं। मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा मृदुला शास्त्री एवं पूनम मखीजा ने कहा कि भाजपा पार्टी हमेशा ही महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ती चली आ रही है। फेसबुक के माध्यम से भाजपा महिला कार्यकर्ताओं के सम्मान को ठेस पहुंचाया गया। पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। मण्डल महामंत्री शिवम बंधु गुप्ता एवं ब्रिजेश चैधरी ने कहा कि सोशल मीडिया पर भाजपा महिलाओं के प्रति दुष्प्रचार किया जाना किसी भी रूप से सहन नहीं किया जाएगा। उक्त महिला के खिलाफ कानूनी रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान पार्षद निशा नौड़ियाल, मण्डल उपाध्यक्ष आदित्य बंसल, अनुसूचित मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र पटेल, संगीता गिरी, युवा मोर्चा मण्डल महामंत्री विष्णु अरोड़ा, कनखल मण्डल मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता, युवा मोर्चा मंत्री वीरू सोलंकी, सुमित शर्मा, मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in