bjp-mahila-morcha-thanked-the-chief-minister-for-the-honor-of-women
bjp-mahila-morcha-thanked-the-chief-minister-for-the-honor-of-women

भाजपा महिला मोर्चा ने महिला सम्मान पर मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद

देहरादून, 21 फरवरी (हि. स.)। भाजपा महिला मोर्चा शहीद दुर्गामल्ल मण्डल की ओर से रविवार को महिलाओं को पति की सम्पत्ति में बराबरी का हक देने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का धन्यवाद किया गया। अतिथियों ने मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपकर शुभकामनाएं दीं। रविवार को न्यू कैंट रोड स्थित सालावाला में आयोजित सम्मान समारोह एवं धन्यवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि यमकेश्वर विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ऋतु भूषण खण्डूरी ने कहा कि 2017 के चुनाव में भाजपा की सोच को अब उड़ान मिली है। उन्होंने कहा कि शौचालय बनाने, उज्जवला योजना के तहत गैस देने, सौभाग्य योजना के तहत बिजली कनेक्शन देने, जनधन योजना में बैंक खाता खोलने जैसे कार्य केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त करने के लिए किए गये हैं। उन्होनें महिलाओं को मजबूती प्रदाने करने के प्रदेश सरकार के निर्णय की सराहना की। इस मौके पर विधायक जोशी ने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं को बराबरी का हक देकर उनका सम्मान को बढ़ाया है। भाजपा सरकार ने इस दिशा में सकारात्मक निर्णय लिया और महिलाओं को अधिकार दिया। जोशी ने मण्डल की नवनियुक्त टीम को बधाई दी और आगामी चुनाव के लिए जुटने का आह्वान किया। इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, भाजपा महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट, मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, महामंत्री संध्या क्षेत्री, नन्दनी शर्मा, कंचन ठाकुर, वंदना बिष्ट, संध्या थापा, बबीता सहौत्रा, राजेन्द्र कौर सौंधी सहित मोर्चा कार्यकारिणी उपस्थित रही। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in