bjp-mahila-morcha-officials-met-the-speaker
bjp-mahila-morcha-officials-met-the-speaker

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष से भेंट की

ऋषिकेश, 21 फरवरी (हि.स.)। श्यामपुर मंडल की नवनिर्वाचित भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने रविवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल से भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने सभी महिला पदाधिकारियों को सम्मानित किया। प्रेमचंद अग्रवाल ने सभी महिला पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंन सभी का सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के लिए संचालित योजनाओं को क्षेत्र की प्रत्येक महिला तक पहुंचा कर उन्हें लाभ प्रदान करने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्यामपुर मंडल की महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष समा पवार, महामंत्री सुनीता बिष्ट, उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुरंग, उपाध्यक्ष लक्ष्मी सेमवाल, कोषाध्यक्ष अनीता पवार, मंत्री माधुरी जुगलान, मंत्री रेखा धमांदा, मीडिया प्रभारी दीपा राणा, सदस्य ज्योति देवरानी, रजनी रावत, दुर्गा थापा, सुनीता थापा, मधु पोखरियाल, आशा पुन, ग्राम प्रधान दीपा राणा, राखी भट्ट आदि मौजूद रहीं। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in