bjp-leaders-stopped-entry-into-narsan-kalan-village
bjp-leaders-stopped-entry-into-narsan-kalan-village

नारसन कलां गांव में भाजपा नेताओं के घुसने पर रोक

हरिद्वार, 09 फरवरी (हि.स.)। कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन के बीच मंगलौर के नारसन कलां गांव के लोगों ने भाजपा नेताओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस तरह का बैनर गांव के मुख्य मार्ग पर लगाया गया है। इस पर लिखा है कि भाजपा नेताओं का गांव में आना सख्त मना है। भाजपा नेता अपनी जान माल की स्वयं रक्षा करें। इस गांव के लोगों ने कृषि कानूनों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध किया है। ग्रामीणों का कहना है कि नारसन कलां गांव में भाजपा नेताओं को घुसने नहीं दिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in