bjp-leader-ujjwal-honored-new-voters
bjp-leader-ujjwal-honored-new-voters

भाजपा नेता उज्जवल ने नए मतदाताओं को सम्मानित किया

हरिद्वार, 12 फरवरी (हि.स.)। विधानसभा रानीपुर क्षेत्र के चौक बाजार मंडल में मोहल्ला चैहानान में भाजपा नेता उज्ज्वल पंडित ने शुक्रवार को नवमतदाता युवाओं को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने युवाओं का भाजपा में शामिल होने का आह्वान किया। पंडित ने कहा कि हमारा उद्देश्य युवाओं को केवल भाजपा से जोड़ना नहीं है। अपितु यह अहसास कराना है कि वे अब देश के जिम्मेदार व्यक्ति हो गए हैं। अपने मत की ताकत से जनता को लाभान्वित कर सकते हैं। गलत एवं सही का मूल्याकंन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जातिवाद एवं क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर ही अच्छे समाज के निर्माण की परिकल्पना की जा सकती है। इस अवसर पर आशीष मित्तल, हिमांशु, आदित्य विरमानी, पारस जैन, आयुष चैधरी, अमन, विवेक, पारस भारद्वाज, राजन भारद्वाज, गगन गर्ग, अमन नरेला, अमन चैहान, अधीर चैधरी, रचित खोरा, शिवांग शर्मा, देवम शर्मा, नीतेश वर्मा, गौरव अरोड़ा, अनिकेत शर्मा, पीयूष कीर्तिपाल, अभिषेक जोशी, रौनक मल्होत्रा, अंकुश प्रजापति, शोभित सिंह, यश वर्मा, मोंटी चैहान, रक्षित चैहान आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in