bjp-kisan-morcha-mandal-executive-announced-yashwant-singh-rawat-becomes-president
bjp-kisan-morcha-mandal-executive-announced-yashwant-singh-rawat-becomes-president

भाजपा किसान मोर्चा के मंडल कार्यकारिणी की हुई घोषणा, यशवंत सिंह रावत बने अध्यक्ष

ऋषिकेश, 25 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा देहरादून के जिलाध्यक्ष नरेंद्र रावत, जिला प्रभारी वीर सिंह चौहान के निर्देश पर वीर भद्र मंडल के किसान मोर्चा की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष बने यशवंत सिंह रावत ने दी। उन्होंने बताया कि वीरभद्र मंडल किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष पद पर बालम सिंह रावत, किरण त्यागी, महामंत्री पद पर प्रिया ढकाल, मंत्री सरिता बिष्ट, हेमलता चौहान, ऋषभ चौहान, कुलदीप टंडन, कोषाध्यक्ष पद पर सीताराम भाटी, सोशल मीडिया प्रभारी दिनेश शर्मा, मीडिया प्रभारी नीलकमल के अतिरिक्त मोर्चा के सदस्य के रूप में हरदीप, सविता, विनीता बिष्ट, राजेश्वरी सेमवाल, चिरंजीलाल नौटियाल, अभिषेक नेगी, रोहन कोठियाल तथा मायाराम उनियाल के नाम की घोषणा की है। मंडल अध्यक्ष ने आशा व्यक्त कि यह सभी कार्यकर्ता जन-जन तक भारतीय जनता पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर किसान मोर्चा को अपने क्षेत्र में मजबूत करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम/वीरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in