भाजपा ने मास्क, सेनेटाइजर बंटवाए

bjp-distributed-masks-sanitizers
bjp-distributed-masks-sanitizers

नैनीताल, 30 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने ‘सेवा ही संगठन’ अभियान के तहत जनसेवा की। पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल नैनीताल द्वारा नगर में अपर माल रोड, हरि नगर वार्डों एवं धोबी घाट क्षेत्र में लोगों को मास्क का वितरण किया। यह अभियान अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष फैजल कुरेशी एवं मोर्चा के जिला प्रभारी व भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष विवेक साह के नेतृत्व में चलाया गया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नफीस ‘पप्पू’, महामंत्री मोहम्मद हसीन, सलमान जाफरी, मोहम्मद आदिल, सोनू मंडल, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद आमिर एवं पार्टी के मंडल मंत्री संजय कुमार आदि शामिल रहे। वहीं नैनीताल मंडल के ही अंतर्गत आने वाले कोटाबाग के स्यात, पांडेगांव, तलिया, रियाड़, डोला, जलना, बाघनी, छड़ा, बाँसी व सौड़ आदि दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रो में इस मौके पर विधायक संजीव आर्य ने कोविड-19 के बचाव के लिए ग्रामीणों के लिए मास्क, सेनेटाइजर, और छिड़काव के लिए सोडियम हाइपो क्लोराइड का वितरण संगठन कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के माध्यम से उपलब्ध कराया। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना योद्धाओं के रूप में काम कर रहे ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों को किट में फेस शील्ड, ग्लब्स, एन-95 मास्क, सर्जिकल मास्क व सेनेटाइजर तािा एनआरएलएम के अंतर्गत कार्यरत महिला समूहों को मास्क, सेनेटाइजर व साबुन आदि उपलब्ध कराए गए। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in