भाजपा व कांग्रेस ने जनता को रखा सुविधाओं से वंचितः वशिष्ठ
भाजपा व कांग्रेस ने जनता को रखा सुविधाओं से वंचितः वशिष्ठ

भाजपा व कांग्रेस ने जनता को रखा सुविधाओं से वंचितः वशिष्ठ

उक्रांद ने मनाया 41वां स्थापना दिवस हरिद्वार, 24 जुलाई (हि.स.)। हरिद्वार जिला कार्यालय ऋषिकुल पर शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर उक्रांद के ध्वजारोहण के पश्चात केंद्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने आज तक उत्तराखंड की जनता को मूलभूत सुविधाओं से पूर्ण रूप से वंचित रखा है। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजीव देशवाल ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद पिछले 20 वर्ष में केंद्रीय राजनैतिक दलों ने ऐसा कोई प्रयास नहीं किया, जिससे उत्तराखंड का विकास हो सके और जनता को जरूरी सुविधाएं मिलती। कहा कि केंद्रीय दलों की सरकारें पिछले 20 वर्षों में प्रदेश पर सिर्फ राज ही करती रहीं और उत्तराखंड की जनता को मूर्ख बनाती रहीं। भाजपा और कांग्रेस ने केवल अपने ही विषय में सोचा। उन्होंने कहाकि प्रदेश में आज भी कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां स्कूल, रोजगार, सड़कें, पेयजल, अस्पताल तक नहीं हैं और यहां से लोगों का पलायन जारी है। उन्होंने कहा कि यदि उक्रांद सत्ता में आती है तो प्रदेश की जनता के अधिकार उसको मिलेंगे। इस अवसर पर किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष नितिन सैनी, केंद्रीय महामंत्री चौधरी ब्रजबीर सिंह, संगठन मंत्री एमडी शर्मा, केंद्रीय प्रचार मंत्री दीपक गोनियल, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत खुराना, जिला संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, आईटी सैल प्रभारी अनुज पंवार, जिला कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, सचिन चौहान, शुभम अग्रवाल, संदीप कुमार, राज, निखिल कुमार और गोकुल रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in