bjp-celebrated-foundation-day-in-tehri
bjp-celebrated-foundation-day-in-tehri

टिहरी में भाजपा ने मनाया स्थापना दिवस

नई टिहरी, 06 अप्रैल (हि.स.)। पार्टी के स्थापना दिवस के मौके भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने घरों में पार्टी के झंडे लगाकर पार्टी की रीति-नीति का प्रचार किया। बूथ स्तर पर झंडे लगाकर बूथों को मजबूत करने का संदेश दिया गया। इस मौके पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम कर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद करते हुये उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। स्थापना दिवस पर टिहरी विधायक डा. धन सिंह नेगी ने साल्ट ब्लाक के कुनहिल हित में बूथ की बैठक कर झंडे लगाने की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता संयमित व संगठित सोच पर विश्वास करते हैं। पार्टी ने सबका साथ, सबका विकास की भावना के साथ देश व प्रदेश में काम किया है। पार्टी के 41वें स्थापना दिवस पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष परमवीर, जिला पंचायत सदस्य रघुवीर सजवाण,अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुजवाण ने घनसाली क्षेत्र के विभिन्न कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बीच पहुंचकर उनके घरों पर पार्टी का झंडा लगाने का काम किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in