bjp-burnt-effigy-of-district-panchayat-president
bjp-burnt-effigy-of-district-panchayat-president

भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष का पुतला फूंका

गोपेश्वर, 28 फरवरी (हि.स.)। नंदा देवी राजजात 2013-14 के दौरान निर्माण कार्यों में नियम विरुद्ध आवंटन का आरोप लागते हुए रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीमठ में जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने जिला पंचायत अध्यक्ष से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोशीमठ के मुख्य चौराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती का कहना है कि पंचायती राज सचिव की ओर से वर्ष 2013-14 में आयोजित हुई श्री नंदा देवी राजजात यात्रा के दौरान कार्य आवंटन में भ्रष्टाचार को लेकर नोटिस दिया गया है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में जिला पंचायत अध्यक्ष ने कार्यों के आवंटन में भ्रष्टाचार किया है। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in