bjp-and-congress-will-soon-be-an-alternative-in-the-state-bhavna-pandey
bjp-and-congress-will-soon-be-an-alternative-in-the-state-bhavna-pandey

प्रदेश में जल्द बनेगा भाजपा और कांग्रेस का विकल्प : भावना पांडे

- राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने राज्य में नई पार्टी बनाने का दिया संकेत - युवाओं और महिलाओं को राजनीति में मिलेगी प्राथमिकता हल्द्वानी, 28 जनवरी (हि.स.)। राज्य आंदोलनकारी और तेजतर्रार महिलानेत्री भावना पांडे ने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही भाजपा और कांग्रेस का विकल्प तैयार होगा। प्रदेश की महिलाओं और युवाओं को साथ में लेकर एक मजबूत विकल्प तैयार किया जायेगा। भाजपा और कांग्रेस पिछले 20 साल से सत्ता में रही लेकिन दोनों ने राज्य के विकास की उपेक्षा की और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। गुरुवार को हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता के दौरान भावना पांडे ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस काल में वर्षों तक पार्टी की सेवा करने के बाद भी महिलाओं को उनका राजनीतिक अधिकार नहीं मिला, दोनों दल युवाओं को भी टिकट ही नहीं देते हैं। ऐसे में युवाओं और महिलाओं की समस्याओं का निदान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में आएदिन गर्भवतियां लचर स्वास्थ्य सेवाओं के चलते दम तोड़ रही हैं। जनता को मामूली बीमारी के इलाज के लिए भी हल्द्वानी-देहरादून जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले से ही बेरोजगारी थी, जो कि कोरोना काल में और बढ़ गयी है। ऐसे ही शिक्षा, बिजली-पानी, सड़क जैॅसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। पांडे ने कहा कि राज्य में कांग्रेस और भाजपा का विकल्प बनाकर महिलाओं और युवाओं को टिकट देगी। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि वह सहारनपुर में पूर्व सीएम हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत और सतपाल महाराज के लिए मुख्यमंत्री की चार कुर्सी तैयार करवाएंगी। जब उनका जीवनकाल पूरा होगा तो वो कुर्सी पर बैठकर सीधे स्वर्ग जाएं। हालांकि इन नेताओं ने स्वर्ग जाने जैसे काम नहीं किये है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत को लेकर कहा कि वह अपने माथे पर इतना बड़ा टीका लगाते हैं कि जितनी बिहार की महिला मांग सजाती हैं। भगत अपने सभी जिलाध्यक्षों को भी नहीं पहचान पाते। पांडे ने कहा कि प्रदेश में इन दलों का मजबूत विकल्प जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही उनकी पार्टी का गठन होगा और पूरे प्रदेश में मिल रहे समर्थन के आधार पर वह नया मजबूत तीसरा विकल्प तैयार करेंगी। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in