अब बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान लग सकेगा: बिक्रम सिंह
अब बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान लग सकेगा: बिक्रम सिंह

अब बिजली गिरने का भी पूर्वानुमान लग सकेगा: बिक्रम सिंह

देहरादून, 08 जुलाई (हिस)। उत्तराखंड में अब मोबाइल ऐप के माध्यम से भी आकाशीय बिजली गिरने की संभावना का पता चल जाएगा। इसके लिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दामिनी ऐप जारी किया है। यह जानकारी उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि इसका लाभ आम आदमी को मिलेगा। इस ऐप के माध्यम से जीपीएस लोकेशन के 40 किलोमीटर परिधि में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को लेकर पूर्व चेतावनी मिल जाएगी। अब तक इस संदर्भ में विशेष जानकारियां नहीं मिल पाती थीं। मौसम विभाग के अनुसार अब आईआईटीएम पुणे की ओर से तैयार किया गया दामिनी ऐप आकाशीय बिजली गिरने की सूचना देगा। बिक्रम सिंह ने बताया कि इस ऐप का लिंक अधिकारिक वेबसाइट पर डाल दिया गया है। इसके माध्यम से आकाशीय बिजली गिरने की संभावना वाले क्षेत्रों में जाने से बचा जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in