भारतीय मजदूर संघ ने उल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस
भारतीय मजदूर संघ ने उल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस

भारतीय मजदूर संघ ने उल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस

हरिद्वार, 23 जुलाई (हि.स.)। देश के सबसे बड़े मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ ने अपना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। भेल परिसर में स्थित सेंट्रल फाउंड्री फोर्ज कर्मचारी संघ कार्यालय में भेल मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्रीवास्तव ने कहा कि स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है, का जय घोष करने वाले बाल गंगाधर तिलक की जयन्ती के दिन दंतोपंत ठेंगड़ी ने भोपाल में 1955 में आज के ही दिन भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की थी। श्रीवास्तव ने कहा कि कोरोना आपदा के समय भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने पूरे देश में नर सेवा नारायण सेवा का संकल्प लेकर प्रवासी मजदूरों और जरूरतमंदों की सेवा की। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की मजदूर विरोधी और उद्योग विरोधी नीतियों को लेकर भारतीय मजदूर संघ 24 से 30 जुलाई तक समूचे देश में सरकार जगाओ सप्ताह मनाने जा रहा है। जिसमें अलग-अलग दिन समूचे देश में प्रदर्शन करने के साथ ही 30 जुलाई को सार्वजनिक क्षेत्र के नीजिकरण के विरोध प्रदर्शन और आन्दोलन करेंगे। यूनियन के महामंत्री पवन कश्यप ने कहा कि 30 जुलाई को यूनियन के आह्वान पर फाउंड्री गेट पर प्रदर्शन कर भारत सरकार और भेल प्रबंधन की मजदूर विरोधी नीतियों का विरोध किया जायेगा। कश्यप ने कहा कि भेल प्रबंधन और प्रतिनिधि संगठन के नेताओं की साठगांठ के कारण ही भेल में मजदूर के हितों पर कुठाराघात किया जा रहा है, जिसका भारतीय मजदूर संघ विरोध करता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यकारी अध्यक्ष हरबंस लाल ने कहा कि प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोग भाग लें लेकिन सरकार के दिशा निर्देशों का पालन अवश्य करें। इस अवसर पर भेल से सेवानिवृत्त हो रहे यूनियन के प्रचार प्रमुख मूलचन्द शर्मा का यूनियन की ओर से अभिनंदन किया गया। बैठक में अशोक पाड़े, शंशाक चौहान, रवि प्रकाश, जितेन्द्र, राजेन्द्र, पुष्पेन्द्र, राजकुमार, इन्द्र मोहन रावत, दिलीप, रविन्द्र गौसाई, नेगी, देवेंद्र, आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in