basant-panchami-festival-celebrated-with-religious-reverence-and-joy
basant-panchami-festival-celebrated-with-religious-reverence-and-joy

बसंत पंचमी का त्योहार धार्मिक श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया

नैनीताल, 16 फरवरी (हि.स.)। शहर सहित निकटवर्ती पर्वतीय स्थलों में बसंत पंचमी का त्योहार धार्मिक श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने स्नान कर यज्ञोपवीत बदले। बटुकों के यज्ञोपवीप संस्कार एवं बच्चों के शिक्षा ग्रहण करने की विशेष पूजा का आयोजन किया गया। वहीं नगर के दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वसंत पंचमी के अवसर पर विशेष आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद हवन यज्ञ भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष बहादुर भारद्वाज एवं जिला प्रचारक नैनीताल मनोज तथा मुख्य यजमान विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह रहे। इस अवसर पर पवन कुमार जोशी, माधव प्रसाद त्रिपाठी, अरुण कुमार यादव, जनार्दन प्रसाद वर्मा, उमेश त्रिपाठी, अखिलेष शर्मा, रजत कुमार सिंह, रविकांत सैनी, खजान चन्द्र उपाध्याय सहित सभी अध्यापक और छात्र उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in