basant-panchami-celebrated-with-great-enthusiasm
basant-panchami-celebrated-with-great-enthusiasm

हर्षोल्लास से मनाया बसंत पंचमी का पर्व

देहरादून, 16 फरवरी (हि.स.)। विद्या की देवी मां सरस्वती के बंसत पंचमी पर्व पर पूरे प्रदेश में हर्ष ओर उल्लास का वातावरण है। इस पावन अवसर पर भाजपा धर्मपुर मंडल महिला मोर्चा ने भी कारगी चौक स्थित जेपी प्लाजा में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इस अवसर पर मातृ शक्ति द्वारा बसंत के गीत गाए गए तथा गढ़वाली गीतों के माध्यम से माहौल को और खुशनुमा बनाया गया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विधायक विनोद चमोली की उपस्थिति रही। कार्यकर्ताओं ने रंगोत्सव के माध्यम से इस पर्व को मनाया। पीले फूलों, पीले वस्त्रों के माध्यम से प्रकृति के रसवति होने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोग भारी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी गईं तथा कामना की गई कि मां सरस्वती की कृपा सब पर बनी रहें। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in