bar-elections--members--fee
bar-elections--members--fee

Bar elections- members fee

नैनीताल, 24 मार्च (हि.स.)। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र बिष्ट की अध्यक्षता में निर्णय लिया गया कि जिन अधिवक्ताओं का सदस्यता मासिक शुल्क दिसम्बर 2020 तक का जमा नहीं है वे अपना शुल्क 26 मार्च की सायं 5 बजे तक जमा करा सकते है जिससे उनका नाम मतदाता सूची में शामिल किया जा सके। कमेटी ने बैठक में निर्णय लिया है कि चुनाव में एक बार एक वोट का नियम सख्ती से लागू किया जायेगा। मुख्य चुनाव अधिकारी रवींद्र बिष्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में आलोक मेहरा, अनिल कुमार जोशी, आसिफ अली व हीरेंद्र रावल चुनाव अधिकारी, विजय लक्ष्मी फर्त्याल, राजेश जोशी, मनोज मोहन, दिनेश सिंह बिष्ट, भाष्कर चंद्र जोशी, विशाल मेहरा, अमित कापड़ी, पंकज शर्मा, सुहास रत्न जोशी, भास्कर चंद्र जोशी, संगीता भारद्वाज उप चुनाव अधिकारी, मिलिंदराज, चरनजीत कौर, मनोज कुमार टिटगईं, दीपा आर्या, भूपेंद्र रावत, नवीन तिवारी, अंकित साह, पंकज कपिल, विक्रमादित्य साह व आशीष बेलवाल सदस्य मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ लता नेगी/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in