उत्तराखंडः बंसी धर भगत ने शुरू किया अपने विधान सभा क्षेत्र में ‘परिवार सम्पर्क अभियान‘
उत्तराखंडः बंसी धर भगत ने शुरू किया अपने विधान सभा क्षेत्र में ‘परिवार सम्पर्क अभियान‘

उत्तराखंडः बंसी धर भगत ने शुरू किया अपने विधान सभा क्षेत्र में ‘परिवार सम्पर्क अभियान‘

- लोक गायक हीरा सिंह राणा के निधन पर जताया शोक देहरादून, 13 जून (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक बंसी धर भगत ने अपने विधानसभा क्षेत्र कालाढुंगी में भाजपा के ‘परिवार सम्पर्क अभियान’ की शुरुआत की। भगत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र के कालाढूँगी व कोटाबाग मंडलों के बूथ 25 व 49 से परिवार सम्पर्क अभियान का प्रारम्भ किया। वह विभिन्न परिवारों से मुलाक़ात के लिए गए जहाँ उनका स्वागत किया गया। उन्होंने परिवारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र व संकल्प पत्र दिया परिवारों में केन्द्र सरकार व राज्य सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की। कार्यक्रम में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी व जिला मंत्री प्रताप बोरा ,मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह डीगारी, जोगा सिंह मेहरा, मंडल महामंत्री बिनोद बुढलाकोटी, भगवान सिंह कुमटीया, बूथ अध्यक्ष चन्दन दिगारी, पूरन सिंह बिष्ट, रविंद्र सिंह दिगारी, हीराबल्लभ पाण्डेय, प्रधान मुकेश आर्य आदि लोग उपस्थित थे। हीरा सिंह राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक कवि, लोक गायक व लोक संस्कृति के वाहक हीरा सिंह राणा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसी धर भगत ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी । अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि हीरा सिंह राणा उत्तराखंड के उन प्रमुख लोक कवियों व लोक गायकों में से थे, जिन्होंने यहाँ के लोक संगीत को विशिष्ट पहचान दिलाई। वे दिल की गहराई से लिखते और गाते थे। राणा के निधन से उत्तराखंड और देश ने एक महान लोक कलाकार खो दिया है, जिसकी पूर्ति सम्भव नहीं होगी। उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और उनके परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दे। हिन्दुस्थान समाचार/दधिबल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in