baba-ramdev-did-yoga-with-wwe-wrestler
baba-ramdev-did-yoga-with-wwe-wrestler

बाबा रामदेव ने डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर के साथ किया योग

हरिद्वार, 04 मार्च (हि.स.)। योगगुरु बाबा रामदेव की कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। तस्वीरों में बाबा रामदेव डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर के साथ योग करते दिख रहे हैं। योगगुरु बाबा रामदेव के साथ रेसलर रिंकू सिंह राजपूत ने योग किया। पूरे विश्व में अपने योग का डंका बजाने वाले योगगुरु बाबा रामदेव योगग्राम में भारतीय रेसलर रिंकू सिंह राजपूत के साथ योग करते नजर आए। दोनों के साथ निरंजनी अखाड़े के संत आनंद गिरी भी दिखे। जिन्होंने बाबा रामदेव के साथ योग किया। इन तस्वीरों को आनंद गिरी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in