उत्तराखंड
पॉलीथिन उन्मूलन के लिए महिलाओं को जागरूक किया
गोपेश्वर, 28 दिसम्बर (हि.स.)। पर्यावरण मित्र धनसिंह घरिया ने पोखरी विकास खंड के दूरस्थ गांव गुडम में सोमवार को महिलाओं को पाॅलीथिन उन्मूलन के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक की खाली बोतलों में प्लास्टिक का कचरा भर कर उसे ईंट के रूप में प्रयोग किया जा सकता है। कार्यक्रम में महिला मंगल दल की सदस्यों ने हिस्सा लिया। इस दौरान संतरे खाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंजू देवी, द्वितीय स्थान सावित्री देवी व तीसरा स्थान मनीषा देवी ने प्राप्त किया। तीनों को ग्राम प्रधान सज्जन सिह और महिला मंगल दल की अध्यक्ष सावित्री देवी ने सम्मानित किया। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद-hindusthansamachar.in