assembly-speaker-urges-to-reconsider-constable-pay-grade
assembly-speaker-urges-to-reconsider-constable-pay-grade

विधानसभा अध्यक्ष का कांस्टेबल पे ग्रेड पर पुनर्विचार का आग्रह

ऋषिकेश, 15 मई (हि.स.)। उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल रैंक को 20 साल की सेवाओं के बाद 4600 के ग्रेड पे के स्थान पर 2800 का ग्रेड पे देने के फैसले पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दखल दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कांस्टेबल के वेतनमान में कटौती संबंधी आदेश जारी किए गए थे। पहले 20 साल की संतोषजनक सेवा पर सिपाही को सब इंस्पेक्टर के बराबर 4600 रुपये का ग्रेड पे यानी वेतनमान दिया जाता था। 30 साल की सेवा पर यह बढ़ाकर इंस्पेक्टर रैंक के बराबर 4800 रुपये कर दिया जाता है। नए आदेश के अनुसार सिपाहियों को 20 साल की संतोषजनक सेवा पर 2800 रुपये ग्रेड पे दिए जाने की बात है। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in