asha-workers39-performance-in-gopeshwar
asha-workers39-performance-in-gopeshwar

गोपेश्वर में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन

गोपेश्वर, 15 मार्च (हि.स.)। आठ सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन चमोली ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में धरना, प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी चमोली के माध्यम से प्रधानमंत्री व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस मौके पर आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन की जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, जिला मंत्री सुनीता राणा, ब्लाॅक अध्यक्ष विनीता देवी, उषा दीवान, ममता देवी, मुन्नी देवी, देवेश्वरी देवी, संजू देवी, सरोज देवी आदि मौजूद रहीं। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in