another-bjp-worker-made-a-status-holder
another-bjp-worker-made-a-status-holder

एक और भाजपा कार्यकर्ता को बनाया गया दर्जाधारी

देहरादून, 27 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अब भाजपा कार्यकर्ताओं पर मेहरबान हो गए है। उन्होंने दो दिन में कुल 18 भाजपा कार्यकर्ताओं को दर्जाधारी नियुक्त किया है। शनिवार को एक और भाजपा कार्यकर्ता को दर्जाधारी नामित किया है। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस की तैयारियां तेज हो गई हैं। सरकार के लगातार पद बांटे जाने और मंत्रीमंडल विस्तार की योजना को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने हरिद्वार निवासी नेपाल सिंह कश्यप को मत्स्य विकास अभिकरण में उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर मनोनीत किया है। कश्यप को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया है। मुख्यमंत्री ने कश्यप से प्रदेश में मत्स्य गतिविधियों को बढ़ावा देने में योगदान देने की उम्मीद की है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने 17 भाजपा नेताओं को अलग-अलग विभागों और समितियों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के दायित्वों से नवाजा है। प्रदेश में कैबिनेट और राज्यमंत्री स्तर के दर्जा प्राप्त दायित्वधारियों की संख्या लगभग 80 पहुंच गई है। इनके अलावा 35 से ज्यादा दायित्वधारी ऐसे भी हैं, जिन्हें मंत्री का दर्जा नहीं दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in