ambedkar-mandal-distributed-food-on-the-birthday-of-mla
ambedkar-mandal-distributed-food-on-the-birthday-of-mla

अंबेडकर मंडल ने विधायक के जन्मदिन पर वितरित किया भोजन

देहरादून, 16 जून (हि.स.)। भाजपा अंबेडकर नगर मंडल की ओर से जपुर रोड विधायक खजानदास के जन्म दिवस पर कई स्थानों पर भोजन एवं मिष्ठान का वितरण किया।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विधायक के दीर्घायु होने की कामना की। बुधवार को अंबेडकर मंडल के अध्यक्ष विशाल गुप्ता के नेतृत्व में विधायक खजानदास का जन्मदिन बाल वनिता आश्रम तिलक रोड में बच्चों के साथ मनाया गया। इस मौके पर विधायक की ओर से बच्चों को भोजन एवं मिष्ठान वितरण किया गया। इसके पश्चात दोपहर एक बजे घंटाघर में विधायक एवं मेयर सुनील उनियाल गामा की उपस्थिति में भोजन का वितरण किया गया। सायं पांच बजे साई मंदिर तिलक रोड में पूजा और अनुष्ठान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंडल महामंत्री विपिन खंडूरी, महामंत्री अरुण खरबंदा, पार्षद अनीता गर्ग,मनोज जाटव, विशाल कुमार, मोंटी कोहली,अनूप गोयल, हिमेश भटनागर, गिरिश आनंद,नंदी आर्य उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in