admission-becomes-chairman-and-anupam-maharam
admission-becomes-chairman-and-anupam-maharam

प्रवेश अध्यक्ष और अनुपम महामंत्री बने

नई टिहरी, 13 मार्च (हि.स.)। मनरेगा कर्मचारियों की बौराड़ी स्थित मिलन केंद्र में आयोजित बैठक में नई कार्यकारणी का गठन किया गया। कार्यकारणी में राजेंद्र प्रसाद नौटियाल संरक्षक, प्रवेश पोखरियाल अध्यक्ष, मनवीर भंडारी उपाध्यक्ष, अनुपम पुंडीर महामंत्री, विपिन पोखरियाल और पूजा जुयाल को कोषाध्यक्ष, यशपाल कठैत सचिव, यतीश पुंडीर को मीडिया प्रभारी तथा हरि प्रसाद लेखवार को व्यवस्थापक चुना गया। अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश कार्यकारणी के आह्वान पर 15 मार्च से मनरेगा कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर में आंदोलन करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in