additional-director-general-of-up-affected-by-c-deck-system
additional-director-general-of-up-affected-by-c-deck-system

सी-डेक प्रणाली से यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक प्रभावित

देहरादून, 22 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण ने सोमवार को पुलिस कार्यालय स्थित स्टेट कट्रोल रूम 112 का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सी-डेक कार्य प्रणाली की जानकारी लेते ली। उन्होंने कहा कि यूपी में इस सिस्टम को लागू करने पर विचार किया जाएगा। यूपी के अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण सी-डेक प्रणाली के संचालन से प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि भविष्य में उत्तर प्रदेश पुलिस की 112 कंट्रोल रूम सेवा में सी-डेक का प्रयोग किया जाएगा। सी-डेक प्रणाली के तहत कंट्रोल रूम में किसी घटना की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस कार्रवाई के साथ शिकायतकर्ता से उक्त घटना का फॉलोअप लिया जाता है। भ्रमण के मौके पर अमित सिन्हा (पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार), एसपी सिंह (पुलिस उप महानिरीक्षक दूरसंचार उ.प्र.) , एसएसपी देहरादून डाॅ. योगेन्द्र सिंह रावत और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश /मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in