activists-distributed-sweets-after-madan-kaushik-became-bjp-state-president
activists-distributed-sweets-after-madan-kaushik-became-bjp-state-president

मदन कौशिक के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

हल्द्वानी, 12 मार्च (हि.स.)। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं हरिद्वार से विधायक मदन कौशिक को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा बंशीधर भगत को राज्य सरकार का कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नगर हल्द्वानी उत्तरी मंडल ने मिष्ठान वितरण किया। शुक्रवार को हल्द्वानी उत्तरी मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में नरीमन चौराहा काठगोदाम पर मिष्ठान वितरण कर नारेबाजी की। दोनों के समर्थकों ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर नगर महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, पन राम, अंशुल पांडे, अनिल चंदोला, आनंद आर्य, विक्रम अधिकारी, योगेंद्र परमार, दीप्ति चुफाल, प्रेमलता पाठक और दीपक साहू आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / अनुपम गुप्ता

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in