AAP's state vice president gets a grand welcome in Chamoli district
AAP's state vice president gets a grand welcome in Chamoli district

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष का चमोली जिले में भव्य स्वागत

गोपेश्वर, 14 जनवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार चमोली पहुंचने पर विनोद कपरूवाण का पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। गुरुवार को आप के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरूवाण के चमोली पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने रास्ते में गौचर, कर्णप्रयाग, नंदप्रयाग, चमोली और गोपेश्वर में फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। गोपेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य बाजार में रोड शो निकाला। इस मौके पर विनोद कपरुवाण ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की ओर से राज्य के विकास को लेकर कोई रोड़ मैप नहीं है। बारी-बारी से सत्ता में रहने के बावजूद भी राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पानी और रोजगार जैसे मूलभूत सुविधाओं को लेकर जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में राज्य सरकार के किये कार्यों को देखते हुए अब उत्तराखंड की जनता भी केजरीवाल मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी से उम्मीद लगाये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद दिल्ली की तर्ज पर उत्तराखंड मॉडल तैयार किया जाएगा। इस दौरान पार्टी के पूर्व प्रदेश संयोजक चंद्रशेखर भट्ट, अनूप रावत, अनुराग पोखरियाल, अनूप चौहान, कुलदीप नेगी आदि मौजदू थे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in