aap-workers-heard-kejriwal
aap-workers-heard-kejriwal

आप कार्यकर्ताओ ने सुना केजरीवाल को

पौड़ी, 19 अप्रैल (हि.स.)। जिला मुख्यालय पौड़ी में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप संयोजक अरविंद केजरीवाल का लाइव संबोधन सुना। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ पुनर्निमार्ण के शिल्पी कर्नल अजय कोठियाल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने को भी लाइव देखा। इससे कार्यकर्ता गदगद नजर आए। जिला पंचायत सभागार पौड़ी में सीधा प्रसारण देखने के बाद पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आशुतोष नेगी ने कहा कि केजरीवाल ने आज से प्रदेश में मिशन उत्तराखंड नवनिर्माण शुरू किया है। भाजपा-कांग्रेस ने उत्तराखंड की जनता को 20 वर्षों तक छला है। जनता आगामी 2022 में आप को सत्ता सौंपकर इसका जवाब देगी। नेगी ने कहा कि कर्नल कोठियाल के पार्टी में आने से कार्यकर्ताओं में सकारात्मक व उत्साहजनक ऊर्जा का संचार हुआ है। इस दौरान सीधे प्रसारण से सेक्टर प्रभारी मनोहर लाल पहाड़ी, संगठन मंत्री अव्वल सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना नेगी, नगर अध्यक्ष त्रिलोक रावत, भरत लाल, ठाकुर नेगी, राजेंद्र रावत, कमला गोदियाल, कुसुम नेगी, कांति चौहान, राजेश्वरी रावत, अनीता रावत, सुनीता, रीना, रजनी आदि जुड़े रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in