aap-surrounded-the-government-on-health-services
aap-surrounded-the-government-on-health-services

आप ने स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार को घेरा

देहरादून, 06 फरवरी (हि. स.)। आम आदमी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता उमा सिसोदिया ने राज्य की स्वास्थय सेवाओं पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि प्रसूता को चिकित्सालय से बाहर प्रसव के लिए बाध्य होना पड़ता है। आप प्रवक्ता ने बयान में कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल खराब है। अब प्रसूताओं को मजबूरन अस्पतालों के बाहर प्रसव के लिए बाध्य होना पड़ रहा है। उन्होंने टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय के बाहर हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा जच्चा बच्चा कार्ड न होने के चलते एक श्रमिक प्रसूता महिला को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया। उसकी स्थिति गंभीर थी। उस महिला की डिलीवरी अस्पताल के बाहर हो गई।इस घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश के दौरे पर व्यस्त हैं। उन्हें प्रदेश की जनता की कोई फिक्र नहीं है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री और आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी उत्तराखंड की सेवाओं पर सवाल उठा चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in