aap-ran-a-door-to-door-mass-media-campaign
aap-ran-a-door-to-door-mass-media-campaign

'आप' ने घर-घर जाकर चलाया जनसंवाद अभियान

हरिद्वार, 25 फरवरी (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आप) हरिद्वार ने डोर 2 डोर कार्यक्रम के तहत भीमगोडा, ब्रह्मपुरी, मॉडल कॉलोनी, अहबाब नगर, विवेक बिहार, टिबड़ी, कनखल, मायापुरी के बाद गुरुवार को रामलीला ग्राउंड मायापुरी क्षेत्र में जनसंवाद किया। साथ ही उत्तराखण्ड के 20 साल बनाम दिल्ली के 8 साल में हुए कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा कि आज इस अभियान को 23 दिन हो चुके हैं। पूरे प्रदेश में 45 दिन में 1 लाख लोगों को जोड़ने व 4500 छोटी बड़ी जनसभाएं रखने का लक्ष्य पार्टी द्वारा रखा गया था, परंतु 21 दिन में ही 1 लाख से ज्यादा मिसकॉल हो चुकी हैं। भविष्य में ये आंकड़ा 4 से 5 लाख के बीच जाएगा, जो पार्टी के अनुमान से भी ज्यादा समर्थन पार्टी को मिल रहा है। जनता आम आदमी पार्टी में अपना भविष्य देख रही है। भाजपा और कांग्रेस से जनता त्रस्त आ चुकी है पूर्व जिला सचिव अनिल सती ने कहा की दिल्ली मॉडल अब देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में एक मिसाल बन चुका है। गुजरात निकाय चुनाव में 'आप' ने 27 सीट जीतकर ये साबित कर दिया कि दिल्ली मॉडल गुजरात मॉडल पर भारी पड़ा है। जनता डोर 2 डोर अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा ले रही है और खुद से आगे आकर मिसकॉल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता 2022 का इंतजार कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in