aap-in-charge-mohania-one-minister-and-four-mlas-in-touch
aap-in-charge-mohania-one-minister-and-four-mlas-in-touch

आप प्रभारी मोहनिया का दावा, एक मंत्री और चार विधायक संपर्क में

देहरादून, 20 फरवरी (हि. स.)। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने शनिवार को दावा किया है कि प्रदेश की सियासत में जल्द ही बड़ा भूचाल आएगा। प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री और चार विधायक आप के संपर्क में हैं। जल्द ही वह आप का दामन थामेंगे। मोहनिया ने बयान में कहा कि प्रदेश में राजनीतिक बदलाव की जरूरत है। जिन सपनों के लिए प्रदेश का गठन किया गया था ,वो प्रदेश 20 वर्षों में भी नहीं बन पाया है। उन्होंने कहा कि राज्य के एक कैबिनेट मंत्री और 4 विधायकों के साथ कई अन्य लोग भी आप में शामिल हो सकते हैं। प्रभारी दिनेश मोहनिया ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तंज कसते हुए कहा कि वो अपनी राजनीतिक पारी पूरी खेल चुके हैं। अब उन्हें इस पारी से संन्यास ले लेना चाहिए। उन्होंने कहा हर खिलाड़ी का रिटायरमेंट का समय तय होता है। हरीश रावत का रिटायरमेंट का समय आ चुका है। इसलिए उन्हें नई पीढ़ी के लिए अब रास्ता साफ कर देना चाहिए। मोहनिया ने कहा कि उनकी मुख्यमंत्री बनने की लालसा खत्म नहीं हुई ,इसीलिए वो अपने बयानों से कांग्रेस और प्रदेश की राजनीति को असहज करते रहते हैं। अब उन्हें ग्रेसफुल एग्जिट ले लेना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in