aam-aadmi-party-honored-anganwadi-workers-assistants
aam-aadmi-party-honored-anganwadi-workers-assistants

आम आदमी पार्टी ने आंगनबाड़ी वर्कर्स, सहायिकाओं को सम्मानित किया

हल्द्वानी, 17 मार्च (हि.स.)। आम आदमी पार्टी ने बुधवार को कोरोनाकाल में अपना जीवन दांव पर लगाकर काम करने वाली आंगनबाड़ी वर्कर्स, सुपरवाइजर और सहायिकाओं को सम्मानित किया। समारोह का आयोजन परिणय वाटिका बैंक्वेंट में किया गया। इस मौके पर नटराज डांस अकादमी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। समारोह में प्रभारी बाल विकास अधिकारी तुलसी बोरा, सुपरवाइजर गायत्री आर्या, कुसुम टोलिया, जानकी उपाध्याय ,पूजा जोशी, शमा परवीन, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व कार्यक्रम संयोजक समित टिक्कू, प्रदेश उपाध्यक्ष बसन्त कुमार आदि ने विचार रखे। हिन्दुस्थान समाचार/अनुपम गुप्ता/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in