82-sub-inspectors-of-kumaon-division-transferred
82-sub-inspectors-of-kumaon-division-transferred

कुमाऊं मंडल के 82 उप निरीक्षकों का तबादला

नैनीताल, 31 मार्च (हि.स.)। कुमाऊं परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजय रौतेला ने कुमाऊं मंडल के 82 उप निरीक्षकों का स्थानांतरण किया है। यह तबादला आदेश सल्ट विधानसभा उप चुनाव की वजह से लागू आचार संहिता के बाद प्रभावी होंगे। इस सूची में नैनीताल जनपद से सुशील कुमार, भगवान सिंह महर, जयपाल सिंह, आशा बिष्ट, देवेंद्र सिंह बिष्ट, कुमकुम धानिक, संजय जोशी, मनवर सिंह, प्रताप नगरकोटी, अजेंद्र प्रसाद, कैलाश चंद्र द्वितीय, देवनाथ गोस्वामी, इंद्रजीत सिंह, दिनेश नाथ, कुलदीप सिंह, मनोज पांडे, दिलबर सिंह, प्रदीप कुमार शामिल हैं। ऊधमसिंह नगर जनपद से श्याम लाल विश्वकर्मा, जगदीश राम, आनंद लाल, विपिन जोशी, सुधाकर जोशी, जसविंदर सिंह, संजीव कुमार, देवेंद्र गौरव, अवनीश कुमार, भुवन जोशी, चेतन रावत, कुलदीप अधिकारी, लक्ष्मण जगवाण, राजेंद्र कुमार, ललित मोहन रावत, कृष्ण गोपाल मठपाल, सुरेंद्र कोरंगा, बच्ची सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, दिनेश फर्त्याल, भुवन आर्य व मनोज कोठारी, चंपावत जिले सेे कुंदन राठौर, दीवान ग्वाल, अनुराग यादव, देवेंद्र मेहता व नीशू गौतम, बागेश्वर से सुभाष जोशी, महेंद्र प्रसाद, सुरेंद्र रावत, दीपक बिष्ट, कृष्ण गिरि, त्रिवेणी प्रसाद, मदन लाल, अल्मोड़ा के अम्बी राम, गोविंद मेहता, धीरेंद्र पंत, अशोक कांडपाल, गणेश मनोला, हरीश प्रसाद, संतोष तिवारी, गौरव जोशी, दरबान सिंह, फिरोज आलम, अमरपाल सिंह, गिरीश पंत, रजत कसाना तथा पिथौरागढ़ जनपद से बिशन लाल आर्य, महेश चंद्र, तारा सिंह राणा, पूरन राम, सुनील बिष्ट, हरीश राम, कृष्ण चंद्र आर्य, प्रेमपाल सिंह, विजय कुमार, संजय विश्वकर्मा, सुनील सुतेड़ी, प्रियांशु जोशी, मनोज सिंह, विजय बोहरा, नरेंद्र अधिकारी व नरेंद्र कुमार का स्थानांतरण किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in