51-new-corona-cases-in-uttarakhand-two-killed-vaccine-injected-today-on-19531
51-new-corona-cases-in-uttarakhand-two-killed-vaccine-injected-today-on-19531

उत्तराखंड में ​कोरोना के 51 नए मामले, दो की मौत, आज 19,531 को लगाया गया टीका

देहरादून, 05 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड में कोरोना के प्रसार में आज कमी आई है। पिछले 24 घंटे में 51 नए मामले मिले हैं, जबकि आज पांच दिन के बाद दो मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कुल 97 हजार 285 मरीज संक्रमित हुए हैं। वहीं प्रदेशभर में दूसरे चरण के तहत आज 19,531 व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया गया। जिसमें से 18,500 बुजुर्गों और 45 से 59 आयु के 894 लोगों को पहला डोज दिया गया। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में बताया कि निजी व सरकारी लैब से कुल 9,086 सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिनमें 9035 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे ज्यादा 26 और नैनीताल में 10, हरिद्वार में 04, उधमसिंहनगर में 03 और बागेश्वर में 01 मामले नए आए हैं। जबकि आठ जनपद, अल्मोड़, चमोली,पिथौरागढ़, चंपावत, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल व उत्तरकाशी में कोई नया मामला नहीं मिला है। इधर, विभिन्न जनपदों में 35 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। उत्तराखंड में अब तक 97,285 लोग संक्रमित हुए हैं, जिनमें 93,629 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में राज्य में 556 एक्टिव केस हैं, जबकि 1406 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं। अब तक राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1694 हो चुकी है। प्रदेश में आज पांच दिन के बाद दो मरीजों की मौत हुई है। देहरादून मैक्स अस्पताल में 72 वर्षीय वृद्ध और एक ऋषिकेश एम्स में 55 वर्षीय महिला की कोरोना उपचार के दौरान मृत्यु हुई है। प्रदेश में 19531 लोगों को लगा टीका शुक्रवार को राज्य में दूसरे चरण में 205 केन्द्रों पर 19,531 लोगों ने टीका लगवाया हैं। आज 60 वर्ष व इससे ऊपर के 18500 व्यक्तियों को टीका लगाया गया। जबकि 45-59 वर्ष के 894 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब तक कुल 47405 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in