14-employees-did-not-get-honorarium-for-ten-months
14-employees-did-not-get-honorarium-for-ten-months

दस माह से नहीं मिला 14 कर्मचारियों को मानदेय

पौड़ी, 29 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना महामारी के दौर में सेवा के बावजूद स्वास्थ्य विभाग पीआरडी के माध्यम से सेवारत कर्मचारियों को मानदेय नहीं दे रहा है। इससे इन कर्मचारियों के सामने परिवार के भरण-पोषण संकट पैदा हो गय है। कर्मचारियों का कहना है विभागीय अधिकारियों से कई बार लिखित व मौखिक शिकायत की गई, लेकिन अभी तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है। जनपद पौड़ी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वर्ष 2018-19 में पीआरडी के माध्यम से करीब 46 कर्मचारियों की नियुक्ति की थी। जो वार्ड ब्वाय, वार्ड आया, चौकीदार सहित अनेक पदों पर सेवाएं दे रहे हैं। ये कर्मचारी कोरोना महामारी के दौर में बिना मानदेय के लगातार सेवाएं दे रहे हैं। कर्मचारी दीपक, पवन कुमार, सुमन व अजय कुमार ने बताया कि जिले में सेवारत पीआरडी कर्मचारियों में से 32 को मानदेय मिल रहा है। लेकिन हम 14 कर्मचारियों को विगत जुलाई 2020 से अभी तक मानदेय नहीं मिला है। जबकि विभाग में रिक्त पदों के सापेक्ष ही सभी नियुक्तियां हुई हैं। उन्होंने जल्द मानदेय दिए जाने की मांग की। वहीं सीएमओ पौड़ी डा. मनोज शर्मा ने बताया कि पीआरडी के माध्यम से सेवारत कर्मचारियों की फाइल स्वीकृति के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय भेजी गई हैं, लेकिन अभी तक फाइल स्वीकृत होकर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि स्वीकृति मिलते ही कर्मचारियों का मानदेय निर्गत कर लिया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / राज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in